यदि आपको क्लिक-आधारित ऐसे गेम पसंद हैं, जिनमें अलग-अलग चीजों को मिलाना होता है, तो Human Evolution आपके लिए वक्त गुज़ारने का एक अच्छा विकल्प साबित हो सकता है। इस अभियान में आप ईश्वर की भूमिका निभाते हैं और सबसे आधारभूत अवयवों को मिलाकर विभिन्न प्रकार के जीवों की उत्पत्ति करते हैं।
Human Evolution में आपको अपने सामने प्रकट होनेवाले विभिन्न बुलबुले फोड़ने होते हैं और अल्प मात्रा में DNA का सैंपल छोड़ना पड़ता है ताकि नयी प्रजातियों के विकास का क्रम प्रारंभ हो सके। इस मज़ेदार गेम में आप मनुष्य से ज्यादा उन्नत किस्म की अलग-अलग प्रजातियों की विकास-यात्रा को अनुभव कर सकते हैं और उनके बारे में जान सकते हैं, और आप जिस ग्रह पर रहते हैं उसके उत्तरोत्तर विकास को भी देख-समझ सकते हैं।
आपके विभिन्न जीवों की प्रजातियों के विकास के लिए आपको दो मिलती-जुलती प्रजातियों की आवश्कता होगी; उनपर क्लिक कर दें और उन्हें खींचकर एक ही स्थान पर ले जाएँ, और एक के ऊपर दूसरे को रख दें, ताकि उनके विकास की प्रक्रिया प्रारंभ हो सके। जैसे-जैसे आप नयी प्रजातियों का विकास करते हैं, नयी प्रजातियों को ढूँढ़ पाना उतना ही कठिन होता जाएगा, लेकिन यदि आप प्रतीक्षा करते हैं तो आपको सफलता भी मिलेगी। साथ ही, स्क्रीन पर मौजूद हर प्रजाति के विकास से आपको पैसे हासिल होंगे, जिनका आप निवेश कर सकते हैं और पहले से भी ज्यादा कमा सकते हैं।
Human Evolution में खेल तब समाप्त होता है, जब आप रोबोट की खोज़ कर लेते हैं, हालाँकि आप यह देखना चाहेंगे कि मनुष्य से इतर अन्य जीव कैसे विकसित होते हैं। इसके लिए आपको एक नये अभियान की शुरुआत करनी होगी, और यह जानना होगा कि अन्य जीव, मसलन ज़िराफ, आखिर कैसे होते हैं और उनका विकास कैसे होता है।
आवश्यकताएँ (नवीनतम संस्करण)
- Android 7.0 या उच्चतर की आवश्यकता है
कॉमेंट्स
Human Evolution के बारे में अभी तक कोई राय नहीं है। पहले व्यक्ति बनो! टिप्पणी